Home » शिक्षक ने छात्रा से किया दुष्कर्म, पुलिस और स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप
छत्तीसगढ़

शिक्षक ने छात्रा से किया दुष्कर्म, पुलिस और स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में गुरू शिष्य के रिश्ते को कलंकित करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सिरगिट्टी क्षेत्र के एक निजी स्कूल में पदस्थ शिक्षक राहुल बंगारू पर अपनी ही 15 वर्षीय छात्रा को बहला फुसलाकर होटल ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है। इस मामले में स्कूल प्रबंधन को संवेदनहीनता और स्थानीय पुलिस की टालमटोल कार्यप्रणाली को भी उजागर हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना दिसंबर 2025 की है। आरोपी शिक्षक राहुल बंगारू बन्नाक चौक के पास छात्रा से मिला और उसे पुस्तक दिलाने के बहाने एक होटल में ले गया। वहां उसने छात्रा के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और किसी को बताने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। डर के साए में जी रही छात्रा ने परीक्षा खत्म होने के बाद टीसी लेने के दौरान हिम्मत जुटाकर घटना की जानकारी स्कूल के प्राचार्य और दो अन्य शिक्षकों को दी। आरोप है कि संवेदनशील रूख अपनाने के बजाय स्कूल प्रबंधन ने इस पूरी घटना को सिरे से नजर अंदाज कर दिया। पीड़िता ने जब परिजनों को आपबीती बताई तो वे शिकायत लेकर सिरगिट्टी थाने पहुंचे।

परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने अधिकार क्षेत्र का बहाना बनाकरन उन्हें दिनभर पेट्रोलिंग गाड़ी में घुमाया और एफआईआर दर्ज करने में आनाकानी की। पुलिस के रवैये से परेशान परिजनों ने मामले की शिकायत जिले के एसएसपी रजनेश सिंह से की। एसएसपी के कड़े निर्देश के बाद सिरगिट्टी पुलिस ने अंततः आरोपी शिक्षक के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Search

Archives