Home » रायपुर की बेटी बनी फरिश्ता! निधन के बाद अंगदान से 2 मरीजों को मिला नया जीवन
छत्तीसगढ़

रायपुर की बेटी बनी फरिश्ता! निधन के बाद अंगदान से 2 मरीजों को मिला नया जीवन

गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी अंतिम विदाई, 9 दिनों से वेंटिलेटर पर थी भर्ती

रायपुर। राजधानी रायपुर के एम्स में 12 वर्षीय सुमना कुंडू ने निधन के बाद अंगदान कर मानवता की ऐसी मिसाल पेश की, जिसने हर किसी की आंखें नम कर दीं।

गंभीर बीमारी से जूझ रही सुमना पिछले 9 दिनों से वेंटिलेटर पर भर्ती थी। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका, लेकिन उसके परिवार ने बड़ा फैसला लेते हुए अंगदान की अनुमति दी।

मौत के बाद भी दे गई जीवन

सुमना की दोनों किडनियों का सफल प्रत्यारोपण किया गया। इनमें से एक किडनी 15 वर्षीय किशोर को और दूसरी 45 वर्षीय व्यक्ति को लगाई गई, जिससे दोनों मरीजों को नई जिंदगी मिली। एम्स रायपुर के डॉक्टरों ने सफल ट्रांसप्लांट के बाद बताया कि सुमना का अंगदान दो परिवारों के लिए उम्मीद की नई किरण बन गया। अस्पताल प्रशासन ने इस फैसले को मानवता की प्रेरणादायक मिसाल बताया।

गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी गई अंतिम विदाई

अंगदान के सम्मान में रायपुर एम्स में सुमना कुंडू को गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान मौजूद डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ और अन्य कर्मचारियों की आंखें नम हो गईं। सुमना की कहानी अब लोगों को अंगदान के प्रति जागरूक और प्रेरित कर रही है।

Search

Archives