Home » उफनती नदी में जान का जोखिम, नाव में क्षमता से अधिक लोग और लाइफ जैकेट भी नहीं
छत्तीसगढ़

उफनती नदी में जान का जोखिम, नाव में क्षमता से अधिक लोग और लाइफ जैकेट भी नहीं

कांकेर। कांकेर जिले से एक हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है। लगातार हो रही बारिश में प्रशासन के अधिकारी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की समस्याओं का जायजा लेने निकल रहे हैैं। इसी कड़ी में उफनती नदी को पार करने के लिए नाव का सहारा लिया गया है। तस्वीर में साफ दिखाई दे रहा है कि अधिकारी और अन्य लोग नाव में सवार हैं। सिर पर छतरी भी है। इससे साफ है कि बारिश भी हो रही है। नाव में आधा दर्जन से अधिक लोग बैठे नजर आ रहे है। लाइफ जैकेट भी नहीं है। प्रशासन स्तर पर बारिश के दौरान प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की सुरक्षा और जरूरी सुविधाओं की उपलब्धता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, लेकिन अधिकारी खुद ही असुरक्षित रूप से नाव में सवार होकर उफनती नदी को पार कर रहे हैं। सुरक्षा के कोई संसाधन नहीं हैं। ऐसे में किसी बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता।

Search

Archives