Home » स्कूल में बंदूकें लेकर पहुंच गया छात्र, टीचर और दोस्तों पर चला दी गोली, 2 की मौत
दुनिया

स्कूल में बंदूकें लेकर पहुंच गया छात्र, टीचर और दोस्तों पर चला दी गोली, 2 की मौत

मनीला। फिलीपींस के एक स्कूल में गोलीबारी हो गई। हमलावर कोई और नहीं, बल्कि स्कूल में ही पढऩे वाला एक हाई स्कूल का छात्र था। वह कैंपस में दो बंदूकें लेकर घुस आया और लोगों पर फायरिंग कर दी। इस घटना में एक छात्र की मौत हो गई और हमलावर ने भी खुदकुशी कर ली।

मामला दक्षिणी फिलीपींस के जाम्बोआंगा का है। शहर के मेयर खाइमर अदान ओलासो ने बताया कि हमलावर में बॉडी कैमरा पहना हुआ था और वह हमले की लाइव स्ट्रीमिंग कर रहा था। इस घटना में दो लोग घायल भी हुए हैं। स्कूल में पढ़ऩे वाला छात्र दो बंदूकें लेकर कैंपस में घुस गया। सबसे पहले उसने अपने टीचर पर गोली चलाई, लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि टीचर को गोली लगी या नहीं। इसके बाद उसने अपने साथी छात्र को गोली मार दी। गोली लगते ही छात्र की मौके पर मौत हो गई। इसके बाद हमलावर छात्र ने खुद को भी गोली मार ली।

यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट एर्नाल्ड अंदल ने बताया कि अब गोलीबारी नहीं हो रही है और घटना में किसी अन्य के मौत या घायल होने की खबर नहीं है। उन्होंने कहा कि विद्यालय प्रशासन अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा है और जो अतिरिक्त जानकारी मिलेगी, उसे उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके पहले जून में भी फिलीपींस के टैक्लोबन शहर में एक हाई स्कूल में ऐसी घटना हुई थी, जहां स्कूल के ही दो छात्रों ने कैंपस में गोलीबारी कर दी थी। इस गोलीबारी में भी 3 छात्रों की मौत हो गई थी और 20 लोग घायल हो गए थे। अभी 10 दिन पहले थाईलैंड में भी एक स्कूल में छात्र ने अंधाधुंध गोलीबारी कर दी थी।

Search

Archives