Home » शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाने और दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाने और दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

अभियान संवेदना के तहत लैलूंगा पुलिस का कड़ा प्रहार

रायगढ़। जिले में नाबालिग बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे अभियान संवेदना के तहत लैलूंगा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लापता नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया है। शादी का प्रलोभन देकर बालिका को भगाने और उसके साथ दुष्कर्म करने वाले 24 वर्षीय आरोपी निखिल मांझी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार पीड़िता 9 अगस्त 2026 की रात बिना बताए घर से लापता हुई थी। परिजनों द्वारा खोजबीन के बाद 12 अगस्त को थाना लैलूंगा में धारा 137(2) बीएनएस के तहत अपहरण का अपराध दर्ज किया गया। थाना प्रभारी गिरधारी साव के नेतृत्व में पुलिस ने परिजनों और सहेलियों से पूछताछ की। जांच में संदेही निखिल मांझी का नाम सामने आने पर पुलिस ने घेराबंदी कर फरार आरोपी को धर दबोचा और बालिका को सकुशल दस्तयाब किया।

महिला पुलिस अधिकारी के समक्ष दिए गयान में बालिका ने आरोपी द्वारा शादी का झांसा देकर भगाने और दैहिक शोषण की पुष्टि हुई। इसके आधार पर पुलिस ने मामले में धारा 69 बीएनएस सहित धारा 4 और 6 पाक्सो एक्ट जोड़ते हुए आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

कड़ा संदेश – एसएसपी शशि मोहन सिंह

नाबालिग से जुड़े मामलों में रायगढ़ पुलिस पूरी संवेदनशीलता और जीरो टॉलरेंस के साथ काम कर रही है। बालिकाओं को सुंरक्षित उनके परिजनों तक पहंुचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। बच्चियों को बहला फुसलाकर अपराध करने वालों के खिलाफ ऐसी सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

Search

Archives