Home » तो इसलिए डिप्रेशन में चली गई थी भोजपुरी एक्ट्रेस, मौत को लेकर सामने आई चौकाने वाली बात
बिहार

तो इसलिए डिप्रेशन में चली गई थी भोजपुरी एक्ट्रेस, मौत को लेकर सामने आई चौकाने वाली बात

भागलपुर। भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की हाल ही में गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस अब भी किसी नतीजे पर पहुंच नहीं पाई है। इस बीच अन्नपूर्णा के पति से जुड़ी एक चौकाने वाली बात सामने आई है। यह जानकारी मिल रही है कि पति चंद्रमणि का किसी दूसरी लड़की से अफेयर था। इस वजह से अन्नपूर्णा अवसाद का शिकार हो गई थी।

पोस्टमार्टम में गला घोंट हत्या किये जाने की बात सामने आने पर एसएसपी आनंद कुमार के निर्देश पर सिटी एसपी मिस्टर राज ने पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक से सप्लीमेंट्री ओपिनियन की मांग की थी। डॉक्टरों की सप्लीमेंट्री ओपिनियन मिलने पर उक्त रिपोर्ट से पोस्टमार्टम रिपोर्ट का मिलान और विशेषज्ञ की राय ली जानी है। जोगसर पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद भी अबतक घटना बाद दर्ज यूडी केस को हत्या में तब्दील नहीं कर सकी है। पुलिस जांच में तब तेजी लाते हुए यह पता कर रही थी कि अन्नपूर्णा अवसाद में क्यों गई, उसका पति किससे ज्यादा करीब हो गया था। जिससे अन्नपूर्णा को सदमा लगा था। वह तो अपने पति से बेइंतहा प्यार किया करती थी।

पति-पत्नी के बीच किसने बना ली जगह

फारेंसिक जांच रिपोर्ट में आत्महत्या और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की बात सामने आने के बाद पुलिस की चुनौती केस के सच को आइने की तरह साफ करना चुनौती बन गया है। पुलिस इस बीच अन्नपूर्णा की हत्या के मोटिव पर भी माथापच्ची कर निचोड़ निकालने में शुरुआत के कुछ दिनों तक लगी रही, लेकिन अचानक जोगसर की जांच रहस्यमय तरीके से शिथिल पड़ गई। जबकि शुरू में यह दावा करती रही कि पुलिस पता लगा रही है कि अन्नपूर्णा की हत्या से किसे सीधा फायदा होता। आदमपुर घाट रोड में अमूमन सबकी जुबान पर इस बात को लेकर चर्चा जोर पकड़ ली है कि अन्नपूर्णा का पति चंद्रमणि उसके रहते किसी और के करीब जा चुका था।

हालांकि, चंद्रमणि इस बात को सिरे से इनकार करता है। लेकिन लोग जो दबी जुबान से यह चर्चा कर रहे हैं कि जिसके वह करीब हो गया, उसके लिए उसने मुंबई-दिल्ली एक कर रखा था। उसके इसी रवैये से अन्नपूर्णा से तनावपूर्ण रिश्ते हो गए थे। अन्न्पूर्णा भी मानसिक रूप से असहज हो गई थी। अन्नपूर्णा उसका नाम जिंदा रहते सार्वजनिक इसलिए नहीं कर पा रही थी कि उसका नाम उजागर करते ही उसे भय था कि पारिवारिक तानाबाना भी ध्वस्त हो जाएगा।

हालांकि लोग उसका नाम अब खुलकर लेने लगे हैं। लोग पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंट हत्या की बात सामने आने के बाद भी अबतक किसी संदेही को नहीं पकड़ने या कार्रवाई में तेजी लाने के बजाय चुप्पी साध लेने पर सवाल उठाने लगे है।

 

 

Search

Archives