Home » नालंदा में हैवानियतः सरेआम महिला से गैंगरेप की कोशिश, वीडियो बनाकर किया वायरल
बिहार

नालंदा में हैवानियतः सरेआम महिला से गैंगरेप की कोशिश, वीडियो बनाकर किया वायरल

नूरसराय। बिहार के नूरसराय में दो बच्चों की मां के साथ सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश और वीडियो वायरल करने की शर्मनाक घटना सामने आई है।

एफआईआर के मुताबिक, आरोपियों ने महिला को जमीन पर पटक दिया, उसके कपड़े फाड़ दिए और जबरदस्ती करने लगे। एक आरोपी ने उसके शरीर से छेड़छाड़ की, जबकि बाकी दोनों भी दुष्कर्म की कोशिश में लगे थे।

घटना के दौरान आरोपियों ने पूरी वारदात का वीडियो भी बनाया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि महिला को जबरन पकड़कर ले जाया जा रहा है, वह लगातार छोड़ने की गुहार लगा रही है, लेकिन आरोपी हंसते हुए गालियां दे रहे हैं और वीडियो बनाने को कह रहे हैं।

सबसे शर्मनाक पहलू यह है कि जब महिला ने 27 मार्च को थाने में शिकायत दर्ज कराई, तो आरोपितों ने बदले में वही वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया। इंस्टाग्राम सहित कई प्लेटफॉर्म पर इसे फैलाया गया।

घर में अकेली थी महिला

पीड़िता के पति महाराष्ट्र के नासिक में काम करते हैं। वह गांव में अपने सास-ससुर के साथ रहती है। घटना के समय वह अकेली राशन लेने गई थी, जिसका फायदा उठाकर आरोपियों ने उसे निशाना बनाया।

पुलिस की कार्रवाई, 2 गिरफ्तार, एक फरार

सदर डीएसपी-2 संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि पुलिस की विशेष टीम ने छापामारी कर दो आरोपित अशोक यादव और मतलू महतो उर्फ नवनीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। तीसरे आरोपित की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

Search

Archives