Home » डीएसपी गौतम कुमार के ठिकानों पर ईओडब्ल्यू का छापा, आय से अधिक संपत्ति का मामला
बिहार

डीएसपी गौतम कुमार के ठिकानों पर ईओडब्ल्यू का छापा, आय से अधिक संपत्ति का मामला

किशनगंज। बिहार के किशनगंज में डीएसपी गौतम कुमार के 6 ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई की छापामारी चल रही है। उन पर आय से 60 फीसदी अधिक आय जुटाने का आरोप है। इस मामले में आर्थिक अपराध इकाई ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

डीएसपी गौतम कुमार ने अपने महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम कई भूखंड खरीदे, फिर महिला मित्र ने डीएसपी के बेटों कों सभी भूखंड गिफ्ट कर दिए।

वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी

वैभव कुमार के सहरसा एवं मुज्जफरपुर स्थित छह ठिकानों पर छापामारी चल रही है। इन पर आय से सत्तर फीसदी से अधिक का आय जमा करने का मामला आर्थिक अपराध इकाई ने दर्ज किया है।

Search