Home » लोगों को भड़क़ाने का काम करते हैं ओवैसी : रामकृपाल यादव
बिहार

लोगों को भड़क़ाने का काम करते हैं ओवैसी : रामकृपाल यादव

नई दिल्ली। बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव ने एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी पर तीखा हमला बोला। शुक्रवार को आईएएनएस से बातचीत में उन्होंने ओवैसी पर लोगों को भड़क़ाने और उकसाने का आरोप लगाया।

रामकृपाल यादव ने कहा, ओवैसी लोगों को भड़क़ाते हैं और उकसाते हैं, जैसे उन्होंने कोई दुकान खोल रखी हो, लेकिन जनता उनके बहकावे में नहीं आने वाली है। उन्होंने कहा कि भाजपा, मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में जनता के कल्याण के लिए काम कर रही है और आगे भी करती रहेगी। उन्होंने दावा किया कि हर धर्म और जाति के लोगों ने हिमंता बिस्वा सरमा पर भरोसा जताया है और आने वाले चुनाव में भाजपा सरकार जरूर बनेगी।

Search

Archives