Home » ओडिशा सहकारी बैंक घोटाला: सरकारी योजनाओं के 33 लाख रुपये गबन में पूर्व सचिव गिरफ्तार
भुबनेश्वर

ओडिशा सहकारी बैंक घोटाला: सरकारी योजनाओं के 33 लाख रुपये गबन में पूर्व सचिव गिरफ्तार

भुवनेश्वर। ओडिशा में सहकारी बैंकिंग व्यवस्था से जुड़े एक बड़े वित्तीय गड़बड़ी मामले का पर्दाफाश हुआ है। सरकारी योजनाओं और कृषि विकास कार्यक्रमों के लिए निर्धारित 33.80 लाख रुपये के गबन के आरोप में ओडिशा विजिलेंस ने एक सहकारी संस्था के पूर्व सचिव एवं वर्तमान बैंकिंग सहायक को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर फर्जी लेखा प्रविष्टियों के जरिए सरकारी धन हड़पने का आरोप है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पतितपावन माझी के रूप में हुई है। वह पहले अनुगुल यूनाइटेड सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक (एयूसीसीबी) की बअंरपाल शाखा के अंतर्गत आने वाली गढ़संत्री सेवा सहकारी समिति (एससीएस) में सचिव के पद पर कार्यरत था। वर्तमान में वह एयूसीसीबी के मुख्यालय में बैंकिंग सहायक के रूप में कार्यरत है।

Search