Home » ओडिशा में 3-4 दिनों में मानसून की एंट्री, सुपर एल-नीनो का खतरा
भुबनेश्वर

ओडिशा में 3-4 दिनों में मानसून की एंट्री, सुपर एल-नीनो का खतरा

भुवनेश्वर। ओडिशा के मौसम में कुछ बदलाव जरूर देखने को मिले हैं, लेकिन हवाओं की दिशा में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं हुआ है। इसके बावजूद भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने उम्मीद जताई है कि अगले 3-4 दिनों के भीतर मानसून ओडिशा पहुंच जाएगा। हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि मानसून के आगमन के बाद भी लोगों को भीषण गर्मी से ज्यादा राहत मिलने की संभावना कम है।

मानसून को मजबूत करने के लिए बंगाल की खाड़ी में किसी निम्न दबाव क्षेत्र (लो प्रेशर) के बनने के संकेत नहीं हैं। ऐसे में राज्य के बड़े हिस्से में व्यापक और अच्छी बारिश होने की संभावना कम दिखाई दे रही है।

1 जून से अब तक ओडिशा में 47 प्रतिशत वर्षा की कमी दर्ज की गई है। सामान्य तौर पर इस अवधि में 41.1 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन केवल 23.7 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है। नयागढ़ को छोडक़र पश्चिमी, उत्तरी और मध्य ओडिशा के अधिकांश इलाके लगभग सूखे की स्थिति में हैं। अमेरिका की मौसम एजेंसी नोआ (नेशनल ओशियानिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन) के अनुसार प्रशांत महासागर में एल-नीनो सक्रिय हो चुका है और इसके अत्यंत शक्तिशाली रूप लेने की आशंका है।

Search

Archives