Home » ओडिशा में अनाथ नाबालिग आदिवासी छात्रा के साथ दुष्कर्म, आईटीआई प्रिंसिपल पर मामला दर्ज
भुबनेश्वर

ओडिशा में अनाथ नाबालिग आदिवासी छात्रा के साथ दुष्कर्म, आईटीआई प्रिंसिपल पर मामला दर्ज

बामडा। देवगढ़ जिला बारकोट आईटीआई में पढ़ऩे वाली एक 16 साल की अनाथ नाबालिग आदिवासी छात्रा के साथ दुष्कर्म एवं यौन उत्पीड़ऩ के मामले आईटीआई प्रिंसिपल रतिकांत परीडा के नाम बारकोट थाने में मामला दर्ज किया गया है। बारकोट पुलिस पोक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता के विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर घटना की जांच में जुट गई है। पीड़िता का मेडिकल जांच कराने के साथ बयान भी दर्ज कर लिया गया है। आरोपी रतिकांत फरार है। आरोपी नाबालिग छात्रा को नियमित दुष्कर्म करने के साथ उससे घर के काम भी कराता था। पीड़िता को विभिन्न जगह घुमाने ले जाने के साथ मोबाइल, ड्रेस, खाने पीने की चीजें भी उपहार में देता था।

छात्रा ने आरोप लगाया है ऋतुस्त्राव के दौरान भी जबरन दुष्कर्म करता था। पीड़िता चाइल्ड केयर होम में रहती है और मैट्रिक की पढ़ाई पूरी करने के बाद आईटीआई बारकोट हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करती थी। छुट्टी होने पर वापस चाइल्ड केयर होम में रहती थी। इस बार पीड़िता हॉस्टल लौटी तो उसके पास नए ड्रेस, मोबाइल फोन, महंगे उपहार और नगद रुपया पाए जाने से चाइल्ड वेलफेयर ऑफिसर सत्यप्रिय प्रधान को शक हुआ और उन्होंने देवगढ़ डिस्ट्रिक्ट चाइल्ड प्रोटेक्शन ऑफिसर रोमियो मोहापात्र को मामले की जानकारी दी। उसके बाद काउंसेलर सुभद्रा साहू ने नाबालिग छात्रा से पूछताछ का सिलसिला शुरू किया।

पीड़िता ने प्रिंसिपल द्वारा पिछले एक महीने से यौन उत्पीडऩ और दुष्कर्म करने की सारी सच्चाई बताई थी। डीसीपीओ रोमियो महापात्र, चाइल्ड केयर इंस्टीट्यूट के मैनेजर चंद्रशेखर साहू, काउंसेलर सुभद्रा साहू के साथ 17 अप्रैल को बारकोट थाने जाकर पीड़िता ने प्रिंसिपल के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज किया था। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर घटना में जुट गई है। देवगढ़ एसपी अनिल कुमार मिश्र ने कहा पीड़िता का बयान दर्ज करने के साथ मेडिकल परीक्षण कर लिए गए है। आरोपी के खिलाफ शख्त कार्रवाई की जाएगी। देवगढ़ डीएम कबींद्र साहू ने कहा सम्प्रुक्त आईटीआई विभाग के उच्च अधिकारियों को प्रिंसिपल के खिलाफ कार्रवाई करने की अनुशंसा की है। फिलहाल आरोपी फरार है।

Search