Home » मानिकपुर चौकी का बोलेरो पाली में पलटा… तीन जवान घायल, अनिल यादव बिलासपुर रेफर
छत्तीसगढ़

मानिकपुर चौकी का बोलेरो पाली में पलटा… तीन जवान घायल, अनिल यादव बिलासपुर रेफर

कोरबा। मानिकपुर पुलिस चौकी का बोलेरो वाहन पाली चैतमा मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलट गया। सड़क दुर्घटना में तीन पुलिस कर्मी गंभीर से रूप से घायल हो गए।घायल अनिल यादव को उपचार के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है।

बता दें कि मानिकपुर पुलिस चौकी में पदस्थ प्रधान आरक्षक नन्हे सिंह चालक अनिल यादव और एक अन्य सोमवार की रात पाली चैतमा की ओर गए हुए थे। वे तड़के वापस लौट रहे थे। इसी दौरान पाली चैतमा मुख्य मार्ग पर सड़क हादसे का शिकार हो गए। जहां तीनों घायल हो गए। वाहन सवार पाली वाहन चालक अनिल यादव की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बिलासपुर रेफर कर दिया गया है।

Search