कोरबा। जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत अंधरी दाई मंदिर के समीप दो बाईक के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार आईटीआई बालको मार्ग के अंधरी दाई मंदिर के समीप दो बाइक के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। सूत्रों के अनुसार एक की हालत गंभीर बनी हुई है, वही तीन लोगों का सिर पर गंभीर चोट आई है। घायल कौन है और कहां के रहने वाले हैं, यह स्पष्ट नहीं हुआ है।







