कोरबा। जिले के ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के समीप सड़क पर अचानक टमाटर ही टमाटर नज़र आने लगे। सड़क पर टमाटर बिखरा देख छात्र और राहगीर सभी टमाटर उठाने में लग गए।
दरअसल ये नज़ारा ट्रांसपोर्ट नगर में उस वक्त नज़र आया जब वाहनों की आवाजाही के बीच आटो वाहन में ले जा रहे ट्राली से टमाटर सड़क पर बिखर गया। इसी रास्ते से गुजर रहे कुछ छात्र और राहगीरों ने भाईचारे का परिचय देते हुए आटो वाले की सहायता में जुट गए और सड़क से टमाटर उठाने लगे. चंद मिनट में सबकी मदद से टमाटर को तत्काल सड़क से उठा लिया गया। परेशानी में किसी अनजान व्यक्ति की मदद करने वाले इन लोगों को देखकर सभी ने भूरी भूरी प्रसंसा की।







