Home » अल्प प्रवास पर हेलीकाप्टर से कोरबा पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, चरणदास व जयसिंह को लेकर गए अपने साथ
कोरबा छत्तीसगढ़

अल्प प्रवास पर हेलीकाप्टर से कोरबा पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, चरणदास व जयसिंह को लेकर गए अपने साथ

कोरबा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज अल्प प्रवास के लिए हेलीकॉप्टर से कोरबा पहुँचे। जल्द ही हेलिकॉप्टर से विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत और राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को अपने साथ लेकर रायपुर के लिए हुए रवाना हो गए। हेलीपैड में उनके स्वागत के लिए कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बताया जा रहा हैं कि वे सभी रायपुर में होने वाले संकल्प शिविर में शामिल होंगे। इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने सूची जारी करने के सवाल पर कहा कि भाजपा ने जल्दबाजी में सूची जारी की है। जिसका खामियाजा उनको भुगतना पड़ेगा।

Search

Archives