Home » जखेरा गांव में बुखार से 48 से अधिक बीमार, एक की मौत से लोगों में दहशत
उत्तर प्रदेश

जखेरा गांव में बुखार से 48 से अधिक बीमार, एक की मौत से लोगों में दहशत

अलीगढ़। क्षेत्र के गांव जखेरा में इन दिनों बुखार का प्रकोप बढ़ऩे से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। गांव में 48 से अधिक महिला, पुरुष और बच्चे बुखार की चपेट में बताए जा रहे हैं। इनमें से कई तो अतरौली सीएचसी में भर्ती हैं, वहीं अन्य का निजी चिकित्सकों के यहां उपचार चल रहा है। इसी बीच मंगलवार को गांव के 40 वर्षीय ज्ञान सिंह की मृत्यु भी हो गई। एक मृत्यु और काफी संख्या में बीमार होने से गांव में भय का माहौल है।

Search