Home » रामगोपाल करियारे बने कटघोरा के नए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नीतीश ठाकुर का बेमेतरा तबादला
कोरबा • छत्तीसगढ़

रामगोपाल करियारे बने कटघोरा के नए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नीतीश ठाकुर का बेमेतरा तबादला

कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने 30 अक्टूबर को राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना का आदेश जारी किया है। इस अधिकृत आदेश के तहत कोरबा जिले के पुलिस महकमे में भी बदलाव किया गया है।

जारी अधिकृत आदेश के अनुसार बिलासपुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) के पद पर पदस्थ रामगोपाल करियारे को स्थानांतरित कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (कटघोरा), जिला कोरबा की जिम्मेदारी सौंपी गई है, वहीं कटघोरा में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतीश कुमार ठाकुर का तबादला जिला बेमेतरा कर दिया गया है। उन्हें वहां अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ किया गया है।

कोरबा जिले में पहले भी दे चुके हैं सेवाएं

रामगोपाल करियारे पूर्व में भी कोरबा जिले में उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस कारण वे जिले की भौगोलिक परिस्थितियों और पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली से परिचित हैं। अब उन्हें कटघोरा अनुभाग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। कोरबा क्षेत्र के भौगोलिक और प्रशासनिक माहौल से भली-भांति परिचित होने के कारण, कटघोरा एएसपी के रूप में उनकी नियुक्ति से अनुभाग में कानून व्यवस्था सुदृढ़ होगी तथा पुलिसिंग कार्याे में और अधिक कसावट देखने को मिलेगी।

नीतीश कुमार ठाकुर अब बेमेतरा जिले में अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे। शासन के इस आदेश में प्रदेश के विभिन्न जिलों एवं पुलिस इकाइयों में पदस्थ राज्य पुलिस सेवा के कुल 33 अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की गई है।

प्रदेश के 33 स्थानांतरित अधिकारियों की सूची

1 श्रीमती रिचा मिश्रा सेनानी, 16वीं वाहिनी छसबल, नारायणपुर एएसपी (यातायात), बिलासपुर
2 बंतलूराम भगत उप सेनानी, 10वीं वाहिनी छसबल, सूरजपुर उप सेनानी, 6वीं वाहिनी छसबल, रायगढ़
3 शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय एएसपी, धमतरी एएसपी, बलरामपुर
4 रामगोपाल करियारे एएसपी (यातायात), बिलासपुर एएसपी, कटघोरा (कोरबा)
5 नीतीश कुमार ठाकुर एएसपी, कटघोरा (कोरबा) एएसपी, बेमेतरा
6 अभिषेक माहेश्वरी उप सेनानी, 16वीं वाहिनी छसबल, नारायणपुर उप सेनानी, 21वीं वाहिनी छसबल, करकाभाट बालोद
7 सुश्री गीता वाधवानी एएसपी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी एआईजी, पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय, राजनांदगांव रेंज
8 देवेन्द्र कुमार सिंह डीएसपी, कोरबा डीएसपी (यातायात), सरगुजा
9 सुश्री लितेश सिंह डीएसपी, गरियाबंद एसीपी (यातायात), रायपुर
10 विकास पाटले सीएसपी, दल्लीराजहरा डीएसपी (बालक विरुद्ध अपराध अन्वेषण शाखा), बालोद
11 मणीशंकर चंद्रा डीएसपी, विशेष शाखा, पुलिस मुख्यालय एसीपी (पुलिस लाइन), रायपुर
12 श्याम मधुकर डीएसपी, कोरिया डीएसपी (लाइन), बेमेतरा
13 सौरभ उईके डीएसपी, सुकमा एसीपी (यातायात), रायपुर
14 रूपेश कुमार एसडीओपी, कोंडागांव डीएसपी (यातायात), धमतरी
15 उत्तम प्रताप सिंह डीएसपी, रायगढ़ एसडीओपी, सीतापुर (सरगुजा)
16 आशीष कुमार नेताम डीएसपी (डीआरजी), नारायणपुर एसडीओपी, सुकमा
17 मनीष रात्रे एसडीओपी, दोरनापाल एसडीओपी, बिलाईगढ़
18 नीलेश द्विवेदी एसीपी (पुलिस लाइन), रायपुर डीएसपी, विशेष शाखा, पुलिस मुख्यालय
19 नेलसन कुजूर डीएसपी (अजाक), कोरिया डीएसपी, आईजी सरगुजा रेंज कार्यालय
20 कौशल किशोर वासनिक डीएसपी, बलौदाबाजार-भाटापारा डीएसपी (अजाक), कोरिया
21 गोपाल कुमार वैश्य डीएसपी (लाइन), गरियाबंद डीएसपी, कोरिया
22 श्रीकांत शुक्ला डीएसपी, राज्य पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण, रायपुर डीएसपी (मुख्यालय), बालोद
23 विशाल गर्ग डीएसपी (विशेष आसूचना शाखा), बीजापुर सीएसपी, सूरजपुर
24 सुश्री स्निग्धा सलामे डीएसपी, कोंडागांव एसडीओपी, कोंडागांव
25 सुशांतो बनर्जी डीएसपी, रायगढ़ डीएसपी, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
26 संगम राम डीएसपी (ऑपरेशन), बस्तर एसडीओपी, बोड़ला (कबीरधाम)
27 सुश्री अमृता पैकरा डीएसपी (बालक विरुद्ध अपराध अन्वेषण शाखा), नारायणपुर एसडीओपी, वाड्रफनगर
28 रमेश चन्द्रा डीएसपी (मुख्यालय), खैरागढ़-छुईखदान-गंडई डीएसपी (यातायात), बिलासपुर
29 विनोद कुमार मण्डावी एसडीओपी, वाड्रफनगर डीएसपी (बालक विरुद्ध अपराध अन्वेषण शाखा), राजनांदगांव
30 रामावतार धुरव डीएसपी (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट), सरगुजा सीएसपी, दल्लीराजहरा
31 श्रीमती माया शर्मा डीएसपी, बालोद डीएसपी, राज्य पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण, रायपुर
32 श्रीमती सत्यकला रामटेके डीएसपी, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही डीएसपी (अजाक/क्राइम), धमतरी
33 विवेक शर्मा डीएसपी, पुलिस महानिरीक्षक कैंप कार्यालय, बिलासपुर रेंज डीएसपी, बेमेतरा

जारी आदेश में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उप पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक सहित विभिन्न पदों पर पदस्थ अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नई पदस्थापना का उल्लेख किया गया है। इस प्रशासनिक फेरबदल में बिलासपुर, कोरबा, बेमेतरा, बलरामपुर, रायगढ़, सरगुजा सहित प्रदेश के कई जिलों के अधिकारी प्रभावित हुए हैं।