Home » कॉमनवेल्थ गेम्स में बवाल : भारत के गलत नक्शे पर विवाद, भारतीय मुक्केबाज लवलीना भड़कीं, जताई कड़ी आपत्ति
खेल

कॉमनवेल्थ गेम्स में बवाल : भारत के गलत नक्शे पर विवाद, भारतीय मुक्केबाज लवलीना भड़कीं, जताई कड़ी आपत्ति

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के दौरान ग्लास्गो के एक भारतीय रेस्तरां में भारत के गलत नक्शे को लेकर विवाद खड़ा हो गया। भारतीय दल के खिलाड़ियों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान परोसे गए नैपकिन पर छपे भारत के नक्शे में पूर्वोत्तर राज्यों को नहीं दिखाया गया था। इस पर ओलंपिक कांस्य पदक विजेता और भारतीय मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने कड़ी आपत्ति जताई।

लवलीना ने कहा- हर हिस्सा भारत के लिए महत्वपूर्ण :  असम की रहने वाली लवलीना ने नैपकिन पर छपे नक्शे को देखते ही अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा, ‘नैपकिन पर बने नक्शे में हमारा पूर्वोत्तर नहीं दिखाया गया है। भारत का हर हिस्सा महत्वपूर्ण है और उसे सही तरीके से दिखाया जाना चाहिए।’ उनकी इस टिप्पणी के बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया।
भारतीय मुक्केबाजी महासंघ अध्यक्ष ने भी जताई आपत्ति :  भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) के अध्यक्ष अजय सिंह ने भी रेस्तरां द्वारा इस्तेमाल किए गए नक्शे पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि नैपकिन पर केवल पूर्वोत्तर ही नहीं, बल्कि जम्मू-कश्मीर का भी अधूरा चित्रण किया गया है। उन्होंने रेस्तरां प्रबंधन से अपील करते हुए कहा, ‘गलत नक्शे वाले सभी नैपकिन तुरंत हटाए जाएं और उनकी जगह भारत की संपूर्ण भौगोलिक सीमा को सही ढंग से दर्शाने वाले नक्शे का इस्तेमाल किया जाए।’

Search

Archives