Home » भुवनेश्वर कुमार ने बना दिया ये नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बन गए पहले भारतीय तेज गेंदबाज
खेल

भुवनेश्वर कुमार ने बना दिया ये नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बन गए पहले भारतीय तेज गेंदबाज

IPL 2026:  भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार जिनका आईपीएल 2026 में अब तक शानदार फॉर्म देखने को मिला है उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ हुए मैच में तीन विकेट हासिल करने के साथ एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है।

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 42वां लीग मुकाबला गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के बीच में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच को गुजरात टाइटंस की टीम 4 विकेट से अपने नाम करने में कामयाब रही। वहीं आरसीबी की तरफ से खेल रहे भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार इस मुकाबले में भी गेंद से अपना शानदार फॉर्म जारी रखने में कामयाब रहे, जिसमें उन्होंने अपने 4 ओवर्स में 28 रन देने के साथ तीन विकेट हासिल किए। इसी के साथ भुवनेश्वर कुमार ने टी20 क्रिकेट में एक ऐसी उपलब्धि हासिल की जो इससे पहले कोई भी भारतीय तेज गेंदबाज करने में कामयाब नहीं हो सका था।

भुवनेश्वर ने टी20 में पूरे किए 350 विकेट :  गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में भुवनेश्वर कुमार ने पावरप्ले में 2 विकेट हासिल करने के साथ टी20 क्रिकेट में अपने विकेट का आंकड़ा 350 से अधिक कर लिया। इसी के साथ भुवनेश्वर कुमार पहले भारतीय तेज गेंदबाज बन गए जो टी20 में 350 या उससे अधिक विकेट लेने में कामयाब हो सके हैं।

भुवनेश्वर कुमार ने अभी तक अपने टी20 करियर में कुल 325 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 324 पारियों में गेंदबाजी की है, जिसमें वह 24.51 के औसत से 352 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। भुवनेश्वर कुमार का टी20 में इकॉनमी रेट देखा जाए तो वह 7.35 का है। भुवनेश्वर कुमार का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन देखा जाए तो उन्होंने पर्पल कैप पर अपना कब्जा एकबार फिर से कर लिया है जिसमें वह 9 मैचों में 15.52 के औसत से 17 विकेट झटके हैं।

Search

Archives