नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के वनडे और टी20 कप्तान मिचेल सेंटनर आईपीएल 2026 में चोटिल हो गए थे। वह मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा थे। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में कार्तिक शर्मा का कैच लेने के दौरान सेंटनर का बाएं कंधे में चोट लगी थी। वह आईपीएल से बाहर हो चुके हैं और उनकी जगह मुंबई इंडियंस की टीम में केशव महाराज शामिल भी किए जा चुके हैं।
सेंटनर एक महीने मैदान से बाहर रहेंगे : न्यूजीलैंड क्रिकेट ने जानकारी दी है कि मिचेल सेंटनर के कंधे में ग्रेड-3 एसीएल इंजरी है। इसकी वजह से वह कम से कम एक महीने तक मैदान से दूर रहेंगे। 34 साल के सेंटनर इसी हफ्ते अपने भारत से न्यूजीलैंड लौटे। आज सुबह एक विशेषज्ञ से मिले, जिन्होंने कम से कम एक महीने के आराम और रिहैबिलिटेशन की सलाह दी है।
दो टेस्ट मैच नहीं खेल पाएंगे मिचेल सेंटनर : 27 मई से न्यूजीलैंड को आयरलैंड के खिलाफ एक टेस्ट मैच खेलना है। इसके बाद टीम इंग्लैंड के खिलाफ तीन टेस्ट खेलेंगे। सैंटनर आयरलैंड टेस्ट के साथ ही इंग्लैंड सीरीज के पहले टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे और तीसरे टेस्ट में सैंटनर के खेलने पर बाद में फैसला लिया जाएगा। इस दोनों सीरीज के लिए अभी तक टीम का ऐलान नहीं हुआ है।
मुंबई इंडियंस के लिए 5 विकेट झटके : 34 साल के बाएं हाथ के स्पिनर मिचेल सेंटनर ने IPL 2026 में 4 मैच खेले और 5 विकेट लिए। अपने करियर में उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए 32 टेस्ट के साथ 124 वनडे औऱ 138 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। उनके नाम टेस्ट में 78, वनडे में 133 और टी20 आई में 142 विकेट हैं। इसके साथ ही बल्लेबाजी में वह 3500 से ज्यादा रन बना चुके हैं। उनकी कप्तानी में न्यूजीलैंड की टीम T20 World Cup 2026 के सेमीफाइनल तक पहुंची थी।







