Home » CSK vs DC: अंपायर से भिड़ना नीतीश को पड़ा भारी, ऋतुराज पर भी ठोका गया जुर्माना, जानें वजह
खेल

CSK vs DC: अंपायर से भिड़ना नीतीश को पड़ा भारी, ऋतुराज पर भी ठोका गया जुर्माना, जानें वजह

Nitish Rana: IPL 2026 के 18वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच टक्कर देखने को मिली। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को सीजन की पहली जीत नसीब हुई। इस मैच के दौरान बड़ा विवाद भी देखनो को मिला।

दिल्ली की पारी के दौरान ट्रिस्टन स्टब्स ने ग्लव्स बदलने की मांग की, लेकिन अंपायर ने इसकी इजाजत नहीं दी। इससे नितीश राणा भड़क गए और फोर्थ अंपायर से तीखी नोंकझोंक करते नजर आए। मैदान पर अंपायर से तीखी बहस और गुस्से में दिए गए रिएक्शन के बाद अब दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज पर आधिकारिक कार्रवाई की गई है।

मैच के दौरान ट्रिस्टन स्टब्स को ग्लव्स बदलने की अनुमति नहीं मिलने पर माहौल गरमा गया था। उसी दौरान नितीश राणा बाउंड्री लाइन के पास अंपायर से बहस करते नजर आए थे, जिसने बाद में बड़ा विवाद खड़ा कर दिया। अब नितीश राणा के खिलाफ कड़ा एक्शन हुआ है। दरअसल, नितीश राणा को अंपायर से भिड़ने के चलते बड़ा नुकसान झेलने पड़ा है। उन पर भारी जुर्माना ठोका गया है।

IPL की ओर से आया बयान

IPL की ओर से जारी बयान के मुताबिक, नितीश राणा पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। इसके साथ ही उनके खाते में 1 डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ा गया है। राणा को खिलाड़ियों के लिए बनाए गए IPL कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल 1 के उल्लंघन का दोषी पाया गया है। राणा ने IPL कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.3 का उल्लंघन किया, जो मैच के दौरान अशोभनीय या आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल से जुड़ा है। यह घटना पारी के 19वें ओवर में हुई, जब राणा की चौथे अंपायर के साथ लंबी बहस देखने को मिली थी।

रिपोर्ट के मुताबिक, नितीश राणा ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है और मैच रेफरी द्वारा दी गई सजा को भी मान लिया है। इस पूरे घटनाक्रम के बाद यह साफ हो गया है कि IPL में अनुशासन को लेकर सख्ती बरती जा रही है और मैदान पर खिलाड़ियों के व्यवहार पर कड़ी नजर रखी जा रही है। दिल्ली कैपिटल्स अब 18 अप्रैल को RCB का सामना करेगी।

नितीश राणा के अलावा चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ पर भी जुर्माना लगाया गया है। स्लो ओवर रेट के चलते उनकी टीम पर यह जुर्माना लगा है। चूंकि IPL की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत, जो न्यूनतम ओवर-रेट से जुड़े अपराधों से संबंधित है, यह उनकी टीम का इस सीजन का पहला अपराध था, इसलिए गायकवाड़ पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

Search

Archives