Home » वैभव सूर्यवंशी को जल्द ही भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू करने का मिलेगा मौका!
खेल

वैभव सूर्यवंशी को जल्द ही भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू करने का मिलेगा मौका!

जल्द ही भारतीय टीम के लिए वैभव सूर्यवंशी खेलते हुए नजर आ सकते हैं। अभी वे आईपीएल में अपना जलवा दिखा रहे हैं, लेकिन इसके बाद जैसे ही इंटरनेशनल मैचों का सिल​सिला शुरू होगा, वैभव को भारत की ​सीनियर टीम से खेलने का मौका मिल सकता है। हालांकि अभी इसमें वक्त है, लेकिन अगर ऐसा होता है तो वे नए कीर्तिमान डेब्यू के साथ ही रचते हुए दिखाई दे सकते हैं।

इस बीच खबर आई है कि इसके लिए जब भारतीय टीम का ऐलान किया जाएगा तो उसमें वैभव सूर्यवंशी का नाम हो सकता है। ये बात एक रिपोर्ट में सामने आई है। रिपोर्ट में (BCCI)  के सोर्स के हवाले से कहा गया है कि वैभव सूर्यवंशी आयरलैंड टूर के लिए अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। सेलेक्टर्स ने अब तक वैभव सूर्यवंशी के साथ कुछ और खिलाड़ियों के नाम शार्टलिस्ट किए हैं।

नए और युवा खिलाड़ियों को मौका मिलने की संभावना :  दरअसल आने वाले वक्त में टी20 का कोई बड़ा टूर्नामेंट नहीं है। हाल ही में भारत ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया है। अब सभी की नजर वनडे विश्व कप 2027 पर है। ऐसे में टी20 सीरीज कम होंगी। सभी सीनियर खिलाड़ी वनडे टीम के लिए खेलेंगे, ऐसे में टी20 में युवा और नए खिलाड़ियों को मौका दिया जा सकता है।

अभी केवल 15 साल के हैं वैभव सूर्यवंशी :  वैसे तो अभी सूर्यकुमार यादव ही भारत की टी20 टीम के कप्तान हैं, लेकिन उम्मीद है कि आयरलैंड के खिलाफ सीरीज से उन्हें भी आराम दिया जा सकता है और किसी युवा को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। इसमें वैभव सूर्यवंशी का भी नाम होने की संभावना है। वैभव सूर्यवंंशी अभी मार्च के आखिर में ही 15 साल के लिए हुए हैं। अगर उन्हें इंटरनेशनल डेब्यू करने का मौका मिलता है तो वे भारत के लिए सबसे कम उम्र में खेलने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।

अभी से शुरू हो जाएगी अगले टी20 विश्व कप की तैयारी  :  वैभव सूर्यवंशी अभी जबरदस्त फार्म में हैं और अगर यही फार्म जारी रहा तो सेलेक्टर्स उन्हें जल्द मौका देने के बारे में सोच रहे हैं। चूंकि अगला टी20 विश्व कप अब 2028 में होगा, इससे पहले एक नई युवा टीम बनाने के बारे में विचार किया जा रहा है।

सचिन ने किया था भारत क लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू  :  वैभव सूर्यवंशी अगर आयरलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का हिस्सा होते हैं और उन्हें डेब्यू का मौका मिलता है तो सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड ध्वस्त कर देंगे। जिन्होंने 16 साल और 205 दिन की उम्र में पाकिस्तान के खिलाफ अपना डेब्यू किया था। सचिन ने साल 1989 में अपना पहला इंटरनेशनल मैच खेला था।

Search

Archives