Home » तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार को मारी ठोकर, मौत
कोरबा

तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार को मारी ठोकर, मौत

कोरबा। बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बलगी मोड से आगे शराब दुकान के करीब तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सुमेधा सलिहाभांठा निवासी रामेश्वर दास उम्र लगभग 35 वर्ष के रूप में हुई है।

घटना रविवार की सुबह लगभग 9 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जहां घटना के आक्रोश में सड़क पर चक्काजाम जाम कर दिया है। इधर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची है भीड़ को समझाइस देने का प्रयास किया जा रहा है।

Search

Archives