आईपीएल 2026 में जहां एक ओर टीमें एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ में जुटी हैं, साथ ही बल्लेबाज भी अपनी दमदार बल्लेबाजी से कैप को हासिल करने में लगे हैं। आपको पता ही होगा कि ऑरेंज कैप (Orange cap) आईपीएल का एक बड़ा सम्मान है, जो पूरी टीम को नहीं मिलता, बल्कि IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज को दिया जाता है। ऑरेंज कैप जीतने वाले खिलाड़ी को टूर्नामेंट का सबसे शानदार बल्लेबाज भी कहा जा सकता है।
ऑरेंज कैप जीतने वाले प्लेयर को कैश प्राइज और ट्रॉफी दी जाती है। बड़ी बात यह भी है पूरे आईपीएल के सीजन में यह कैप एक खिलाड़ी से दूसरे को खिलाड़ी के पास जाती रहती है। आईपीएल सीजन के दौरान जिस बल्लेबाज के रन सबसे ज्यादा होते हैं, वो फील्डिंग के वक्त ऑरेंज कैप को पहनता है। इसमें रोज बदलाव होता है। फाइनल मुकाबले की समाप्ति के बाद जिस बल्लेबाज के नाम सबसे ज्यादा रन होते हैं तो उसे आधिकारिक तौर पर यह कैप मैच दे दी जाती है।
डेविड वॉर्नर ने 3 बार (2015, 2017, 2019) ऑरेंज कैप जीती है, जो सबसे ज्यादा है. क्रिस गेल (2011, 2012) और विराट कोहली विराट कोहली (2016, 2024) ने 2-2 बार इसे हासिल किया है. शेन मार्श (2008), मैथ्यू हैडन (2009), सचिन तेंदुलकर (2010),माइक हसी (2013), रॉबिन उथप्पा (2014), केन विलियमसन (2018), केएल राहुल (2020), ऋतुराज गायकवाड़ (2021), जोस बटलर (2022) और शुभमन गिल (2023) और साई सुदर्शन (2025) ने 1-1 बार यह पुरस्कार जीता है।
IPL ऑरेंज कैप 2026 की रेस में फिलहाल सबसे आगे मुंबई इंडियंस के रियान रिकल्टन चल रहे हैं। तीन मैचों के बाद सबसे ज्यादा रन रियान रिकल्टन ने बनाए हैं। उन्होंने एक मैच खेलकर 81 रन बनाने में कामयाबी हासिल की है। उन्होंने अब तक इस सीजन 81 के औसत से रन बनाए हैं और उनके बल्ले से 4 चौके और आठ छक्के आए हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर ईशान किशन आते हैं, जो इस साल सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी कर रहे हैं। ईशान किशन ने अब तक 80 रन बना लिए हैं। उन्होंने 8 चौके और 5 छक्के लगाने में कामयाबी हासिल की है।
रोहित शर्मा और विराट कोहली भी टॉप 5 में शामिल : सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में तीसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं। रोहित अब मुंबई इंडियंस के कप्तान तो नहीं हैं, लेकिन ओपनिंग वे ही कर रहे हैं। रोहित ने एक मैच में 78 रन बनाए हैं। उन्होंने 6 चौके और इतने ही छक्के ठोके हैं। विराट कोहली इस लिस्ट में चौथे नंबर पर आते हैं। कोहली ने अब तक एक मैच खेला है और इसमें 69 रन बनाए हैं। कोहली ने पांच चौके और पांच ही छक्के ठोके हैं।
रोमारियो शेफर्ड, जैकब डफी और शार्दुल ठाकुर ने लिए हैं तीन-तीन विकेट : बात अगर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की करें तो यहां पर तीन गेंदबाज ऐसे हैं, जिन्होंने तीन-तीन विकेट लिए हैं। रोमारियो शेफर्ड, जैकब डफी और शार्दुल ठाकुर के खाते में एक-एक मैच खेलकर तीन-तीन विकेट आ चुके हैं। जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ेगा। ऑरेंज और पर्पल कैप की रेस और भी ज्यादा रोचक होती चली जाएगी। अभी तो केवल तीन मैच हुए हैं। कुछ टीमें ऐसी हैं, जिन्होंने कोई मैच ही नहीं खेला है। देखना होगा कि ये जंग कहां पर जाकर खत्म होती है।







