Home » राजस्थान ने चेन्नई को आठ विकेट से हराया, वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक
खेल

राजस्थान ने चेन्नई को आठ विकेट से हराया, वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक

राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को आठ विकेट से हरा दिया। आईपीएल 2026 में शानदार शुरुआत की है। इसी के साथ राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 में शानदार शुरुआत की है।

IPL 2026 का तीसरा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।

चेन्नई की टीम इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.4 ओवर में 127 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी। टीम के लिए जेमी ओवरटन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने 36 बॉल पर 43 रन आए। बाकी के CSK के बल्लेबाज इस मैच में फ्लॉप रहे।

राजस्थान की तरफ से जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर और रवींद्र जडेजा ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने इस टारगेट को 12.1 ओवर में हासिल करके एक बड़ी जीत दर्ज की। राजस्थान रॉयल्स के लिए इस मैच में वैभव सूर्यवंशी ने अर्धशतक लगाया। वह 17 बॉल में 52 रन की पारी खेलकर आउट हुए। वहीं यशस्वी जायसवाल 38 और पराग 14 रन बनाकर नाबाद रहे।

Search