Home » पचपेड़ी: घर के अंदर मिली महिला की संदिग्ध लाश … जांच में जुटी पुलिस
छत्तीसगढ़

पचपेड़ी: घर के अंदर मिली महिला की संदिग्ध लाश … जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर। जिले के पंचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सुकुलकारी में रविवार सुबह एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई है, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सुकुलकारी निवासी पृथ्वीराज भार्गव ने पुलिस को सूचना दी कि 8 मार्च की सुबह वह अपने घर पहुंचा तो देखा कि उसकी मां बोनसबाई भार्गव 47 वर्ष पति तिलकराम महिलांगे घर के अंदर संदिग्ध अवस्था में मृत पड़ी हुई है। मां को इस हालत में देखकर वह घबरा गया और तुरंत इसकी सूचना पचपेड़ी थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सोमवार को पोस्टमार्टम के पश्चात शव परिजनों को सौप दिसा गया। प्रारंभिक तौर पर महिला की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जिसके चलते पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

Search

Archives