कोरबा। जिले के विकासखंड पोंडीउपरोडा क्षेत्र अंतर्गत कोरबी से रानी अटारी मार्ग में 28 अगस्त 2025 को लगभग शाम 5ः00 बजे दो बाइक सवार आपस में भिड़े जिसमें चालकों कि गभीर चोट आई है।
कोरबी से महज 02 किलोमीटर ग्राम सरमा में यह घटना हुई, इसका मुख्य कारण एसईसीएल द्वारा बनाया गया सड़क है, जो सड़क नवीकरण के बाद पहली ही बरसात में दम तोड़ दिया। सड़क पर 2 दो फिट के गढढे हो गए हैं। सड़क की गुणवत्ता पर सवाल तब उठने लगा, जब कोरबी से रानी अटारी मार्ग पर डामरीकरण होने के एक माह में ही जगह जगह गढढे बनने लगे। कही डामर उखड गया तो कही सड़क ही दब गए और ठेकेदार की पोल खुलने लगी। परिणाम यह निकला कि अब वही गढढे दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। 28 अगस्त कि शाम को भी यही हुआ जब एच एफ डिलक्स और फैसन प्रो चालक सड़क में बने 2 फिट गढढो को बचाते हुए। आपस मे भिड गए, जिससे घायल हो गए। मौके पर कोरबी चौकी पुलिस पहुंचकर घायलों को चिकित्सा के लिए रवाना कराया।
इसी स्थान पर मार्च 2020 मे यात्रियों से भरी एक बस चालक ने गढढे और बाइक सवार को बचाने के चक्कर मे बस को खेत में उतार दिया। चालक कि सतर्कता से इसमें किसी प्रकार कि कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई थी।







