सिनेमा जगत में फिल्मों की हिट और फ्लॉप होने की चर्चा आम है। कभी कोई फिल्म कम लागत में बनी होती है इसके बाद भी बम्पर कमाई कर जाती है, वहीं कई फिल्म के बनने में कई करोड़ खर्च हो जाते हैं पर फिल्म के नहीं चलने से कमाई तो दूर मेकर्स को करोड़ों का नुकसान भी झेलना पड़ता है।
साउथ की एक फिल्म जिसका बजट 90 करोड़ था बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई। इसमें एक चर्चित अभिनेता ने मुख्य भूमिका निभाई थी। कमजोर स्क्रिप्ट और लंबे रन टाइम के कारण दर्शक फिल्म से जुड़ नहीं पाए। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
यहां हम जिस मूवी की बात कर रहे हैं, उसका नाम एजेंट है। रिलीज से पहले फिल्म की काफी चर्चा रही। इसका बजट भी काफी ज्यादा था। इस कारण से भी मेकर्स को फिल्म से काफी उम्मीद थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने की जगह मूवी धड़ाम हो गई।
इस एक्शन और स्पाई थ्रिलर फिल्म में लीड एक्टर का रोल अखिल अक्किनेनी (Akhil Akkineni) ने निभाया था। करीब दो साल पहले रिलीज हुई एजेंट फिल्म के फ्लॉप होने के दुख को अखिल के प्रशंसक भी नहीं भूल पाए हैं।
क्यों फ्लॉप हुई फिल्म? – एजेंट फिल्म के फ्लॉप होने की सबसे बड़ी वजह इसकी कमजोर स्क्रिप्ट रही है। कहानी में दम ना होने की वजह से यह लोगों को सिनेमाघरों तक नहीं ला पाई। वहीं, लंबे रन टाइम के कारण भी लोगों ने मूवी से बोरियत महसूस की।
खर्च हुए थे 90 करोड़- आईएमडीबी की रिपोर्ट के मुताबिक, 2023 में रिलीज हुई इस मूवी के लिए मेकर्स ने 85 करोड़ रुपये का निवेश किया। रिलीज से पहले फिल्म के टीजर और ट्रेलर को अच्छा रिस्पॉन्स मिला था, लेकिन सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद इसे लेकर एक्साइटमेंट बिल्कुल खत्म हो गई और लोग मूवी की कहानी को समझ नहीं पाए। इतना ही नहीं, 5 करोड़ रुपये प्रमोशन में खर्च हो गए। इसके बाद भी मूवी के लिए 9 करोड़ रुपये कमाना भी मुश्किल हो गया। अखिल के बारे में बता दें कि वह एक मूवी के लिए करीब 7 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं।







