Home » सारी रात पूरे मार्ग पर स्टंट करते हुए बाइक दौड़ाते नजर आए बाइकर्स गैंग, पुलिस पकड़ से रहे दूर
कोरबा

सारी रात पूरे मार्ग पर स्टंट करते हुए बाइक दौड़ाते नजर आए बाइकर्स गैंग, पुलिस पकड़ से रहे दूर

कोरबा।  सावन के तीसरे सोमवार की रात्रि कांवड़ियों का जत्था मां सर्वमंगला मंदिर के हसदेव तट से जल लेकर बड़े उत्साह के साथ कनकेश्वर धाम के लिए रवाना हुए, लेकिन इस दौरान कुछ अप्रिय नजारे भी देखने को मिले।

दरअसल शिवलिंग का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालु जब जल लेकर रवाना हुए तो कुछ श्रद्धालु जूते-चप्पल पहने हुए दिखे। इसके अलावा कांवड़ यात्रा में ऐसे तत्व भी ज्यादा तादाद में शामिल थे जो शराब व गांजा के नशे में थे। आयोजकों द्वारा लगाए गए डीजे की धुन पर थिरकने वाले अनेक युवक भी नशे में थे।

इस कांवड़ यात्रा के दौरान सबसे ज्यादा सनसनी नशे में धुत बाइकर्स गैंग ने फैलाई। जो सारी रात पूरे मार्ग पर तेज रफ्तार में स्टंट करते हुए बाइक दौड़ाते रहे । महिलाओं और युवतियों के जत्थे को देखते ही बोल बम का जयकारा लगाकर पीछे-पीछे राउंड मारते देखे गए । अनेक बाइकर्स तो सड़क पर चिंगारी निकालते हुए भी बाइक दौड़ा रहे थे । पूरे मार्ग पर बाइकर्स का आतंक देखने को मिला। ऐसा नहीं है कि पेट्रोलिंग पुलिस गश्त पर नहीं थी लेकिन ये बाइकर्स पुलिस पकड़ से दूर रहे।

Search

Archives