Home » दीपका क्षेत्र में एमटीके-2 के पीछे नाला में मिला शव, जांच कर रही पुलिस
कोरबा छत्तीसगढ़

दीपका क्षेत्र में एमटीके-2 के पीछे नाला में मिला शव, जांच कर रही पुलिस

कोरबा। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड दीपका क्षेत्र में एमटीके-2 के पीछे नाला में एक पुरुष का शव मिला। उसकी पहचान अभी नहीं हुई है। दीपका पुलिस ने मौके का मुआयना कर पंचनामा किया। मर्ग कायम करने के साथ अगली कार्यवाही की जा रही है।

एएसआई जितेश सिंह ने बताया कि मृतक की उम्र का आंकलन 30 से 35 वर्ष के आसपास है, जहां पर शव मिला, वहां एक हिस्से में पानी भरा हुआ है। नजदीक में शराब की बोतल और चप्पल मिली। प्राथमिक रूप से ऐसा माना जा रहा है कि मृतक ड्राइवरी या अन्य पेशे से जुड़ा हो सकता है। आंख के नीचे खरोंच के निशान हैं। अन्य कोई कारण फिलहाल नजर नहीं आया है। कयास लगाया जा रहा है कि शराब के नशे में उसकी मौत हुई होगी। घटना की सूचना मिलने पर आसपास के लोगों की भीड़ यहां जुट गई। मृतक के फोटोग्राफ्स लेने के साथ आसपास में साझा किए गए हैं, ताकि आवश्यक जानकारी हासिल हो सके। पुलिस ने कहा कि मृतक की पहचान के पश्चात् पोस्टमार्टम कराया जाएगा। डॉक्टर के प्रतिवेदन से यह जानकारी मिल सकेगी कि मौत की असली वजह क्या रही होगी। इसके जरिए आगे की जांच की दिशा तय करेंगे।

Search

Archives