Home » सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी, जवानों ने पूरे क्षेत्र को घेरा
छत्तीसगढ़

सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी, जवानों ने पूरे क्षेत्र को घेरा

सुकमा। मंगलवार सुबह से ही सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। शहीदी सप्ताह के दौरान नक्सलियों द्वारा किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की आशंका के मद्देनजर सुरक्षाबलों ने क्षेत्र में सघन सर्चिंग अभियान तेज कर दिया था।

इसी क्रम में चलाए जा रहे “ऑपरेशन मानसून” के तहत मंगलवार सुबह डीआरजी और सीआरपीएफ के जवान सर्चिंग पर निकले थे, तभी जंगलों के भीतर घात लगाए बैठे नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की, जिससे नक्सलियों को भारी नुकसान पहुंचने की सूचना है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मुठभेड़ अभी भी जारी है और सुरक्षाबलों की ओर से पूरे क्षेत्र को घेर लिया गया है।

आला अधिकारी ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं और क्षेत्र में अतिरिक्त बलों की तैनाती भी की गई है। माना जा रहा है कि मुठभेड़ समाप्त होने के बाद घटनास्थल से हथियार या शवों की बरामदगी हो सकती है, जिसकी पुष्टि बाद में की जाएगी। सुरक्षा एजेंसियां लगातार जंगलों में सर्चिंग तेज किए हुए हैं ताकि नक्सली किसी भी साजिश को अंजाम न दे सकें।

Search

Archives