कोरबा। दीपका पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल चोर गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है।
दरअसल प्रार्थी किरण कुमार यादव ने 26 जुलाई को थाना दीपका में मोटरसाइकिल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ने टीम बनाई। संदेही सुनील देवार को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर मोटरसाइकिल चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर चार मोटरसाइकिल जप्त किए गए। आरोपी सुनील देवार पिता राजेन्द्र देवार 24 वर्ष बालौदा, थाना बालौदा, जिला जांजगीर चाम्पा (छ.ग.) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।
चोरी के 04 मोटरसाइकिल जप्त
0 हिरो एच.एफ. डिलक्स क्रमांक: CG12AY4211
चेचिस नं: MBLHAW039KHB05107 | इंजन नं: HA11ENKHB10191
0 होण्डा सीबी साइन क्रमांक: CG12AW1976
चेचिस नं: ME4JC65ACJ7044011 | इंजन नं: JC65E72069700
0 हीरो स्पेनडर प्लस क्रमांक: CG12BK4368
चेचिस नं: MBLHAW234P4E11630 | इंजन नं: HA11E8P4E46036
0 टीव्हीएस लूना







