Home » सड़क पर भिड़ गए दो घोड़े, बेकाबू होकर एक ऑटो में फंसा, सवारी घायल
मध्यप्रदेश

सड़क पर भिड़ गए दो घोड़े, बेकाबू होकर एक ऑटो में फंसा, सवारी घायल

जबलपुर। जबलपुर के नागरथ चौक पर दो आवारा घोड़े आपस में भिड़ गए और एक दुकान में घुस गए, जिससे अफरातफरी मच गई। घोड़ों ने एक ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे ऑटो चालक समेत दो लोग घायल हो गए। इस दौरान एक घोड़ा ऑटो में फंस गया। व्यापारियों ने नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया क्योंकि उन्होंने पहले भी इन घोड़ों की शिकायत की थी। उन्होंने आवारा पशुओं पर नियंत्रण की मांग की

घटना के चलते करीब आधे घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा। इस बीच दुकान में रखा सामान भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे व्यापारी को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।

नगर निगम पर लापरवाही का आरोप

स्थानीय व्यापारियों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश देखा गया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह घोड़े पिछले कई दिनों से इलाके में घूमते और लड़ते दिखाई दे रहे थे, जिसकी शिकायत नगर निगम को दी गई थी। बावजूद इसके न तो नगर निगम की हाका गैंग मौके पर पहुंची, न ही इन जानवरों को पकड़ने की कोशिश की गई।

Search