नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस और अमेरिका की अपनी चार दिवसीय यात्रा पर रवाना हो गए हैं। फ्रांस में वे AI एक्शन समिट की सह-अध्यक्षता करेंगे। वे फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों फ्रांस में पहले भारतीय वाणिज्य दूतावास का उद्घाटन करने और अंतर्राष्ट्रीय थर्मोन्यूक्लियर प्रायोगिक रिएक्टर परियोजना का दौरा करने के लिए मार्सिले भी जाएंगे। फ्रांस के बाद वह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निमंत्रण पर संयुक्त राज्य अमेरिका की दो दिवसीय यात्रा पर जाएंगे।
दुनिया के लिए बेहतर भविष्य के लिए करेंगे काम – अमेरिका की अपनी यात्रा से पहले पीएम मोदी ने कहा, “यह यात्रा उनके पहले कार्यकाल में हमारे सहयोग की सफलताओं को आगे बढ़ाने और टेक्नोलॉजी, ट्रेड, डिफेंस और ऊर्जा सेक्टर समेत हमारी साझेदारी को और बढ़ाने और उन्हें गहरा करने के लिए एक एजेंडा विकसित करने का अवसर होगी.” उन्होंने कहा कि हम दोनों देशों के पारस्परिक लाभ के लिए मिलकर काम करेंगे और दुनिया के लिए बेहतर भविष्य को आकार देंगे.







