Home » मथुरा में दर्दनाक हादसा: बैक करते समय पिकअप ने श्रमिकों को कुचला, दो बच्ची समेत चार की मौत
उत्तर प्रदेश

मथुरा में दर्दनाक हादसा: बैक करते समय पिकअप ने श्रमिकों को कुचला, दो बच्ची समेत चार की मौत

मथुरा। मथुरा में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। एक अनियंत्रित पिकअप ट्रक बिजली के पोल से टकरा गई। बैक करते समय पिकअप ने गाड़ी से उतरे लोगों को कुचल दिया। हादसे में दो बच्चियों समेत चार की मौत हो गई है। जबकि चार अन्य मजदूर घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा कोसी-शेरगढ़ रोड पर गांव सात विस्वा नगरिया के पास हुआ।

जानकारी के अनुसार मजदूर हरियाणा के एक ईंट भट्टे पर काम करने जा रहे थे। इसी दौरान मजदूरों से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। तार टूट कर गिरने लगा। इससे बचने के लिए कुछ मजदूर घबराकर पिकअप से उतरने लगे। इसी दौरान चालक ने पिकअप को बैक कर दिया और मजदूरों को कुचल दिया। हादसे में दो बच्चियों समेत दो महिला मजदूरों की मौत हो गई है। जबकि चार मजदूर घायल हो गए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Search