उत्तर प्रदेश के आगरा में कुबेरपुर कट के पास एक्सप्रेसवे पर बरात जा रही तेज रफ्तार कार का टायर फट गया। टायर फटते ही कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दूल्हे के भाई सहित पांच युवकों की मौत हो गई, वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी लोग ग्रेटर नोएडा से देवरिया बरात में जा रहे थे।इस दौरान रास्ते में भीषण हादसा हो गया
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में नोएडा निवासी चंदन कुमार (32), बिहार के सुदेश कुमार (28), संजीव शर्मा (30), प्रवीण (30) और पटना निवासी गौतम कुमार (25) शामिल हैं। वहीं नोएडा के राहुल यादव और कुलदीप यादव, गाजियाबाद के अजय कुमार की हालात नाज़ुक बताई जा रही है।







