बिजनौर। लापता युवती के मां से अभद्रता करना एक दारोगा के भारी पड़ गया। बेटी की बरामदगी की गुहार लेकर दारोगा के पास पहुंची मां को अजीब कटाक्ष सुनने को मिला। दारोगा ने कहा कि मेरी जेब में है तेरी बेटी आ निकाल ले। पीड़ित पक्ष ने एसपी से शिकायत की। एसपी ने दारोगा को लाइन हाजिर कर दिया है। अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती दस दिन से लापता है। युवती की मां ने थाने में केस दर्ज कराया था। मुकदमे की विवेचना दारोगा विनोद कुमार कर थे। दस दिन बाद भी युवती बरामद नहीं हो सकी है।
पीड़ित पक्ष सोमवार को दारोगा के पास पहुंचे। लापता युवती की मां ने बेटी को बरामद करने की गुहार दारोगा से लगाई। बार-बार गुहार लगाने से दारोगा का गुस्सा भड़क गया। कहा कि मेरी जेब में हैं तेरी बेटी। निकाल लें। दारोगा के इस कमेंट के महिला आहत हुई। उन्होंने कप्तान नीरज कुमार जादौन से इसकी शिकायत की। एसपी ने प्रारंभिक जांच कराने के बाद तत्काल दारोगा को पुलिस लाइंस का रास्ता दिखा दिया। एसपी का कहना है कि महिला उत्पीड़न के मामले में पीड़ित पक्ष से गलत व्यवहार किया गया है, जिसके चलते दारोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया है।







