Home » पति ने दर्ज कराई थी एफआईआर, पुलिस ने पत्नी को ढूंढकर निकाला तो साथ ले जाने से किया इनकार
उत्तर प्रदेश

पति ने दर्ज कराई थी एफआईआर, पुलिस ने पत्नी को ढूंढकर निकाला तो साथ ले जाने से किया इनकार

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर में पुलिस ने चार महीने से लापता एक को ढूंढ निकाला, लेकिन अब उसका पति उसे अपने साथ रखने से इनकार कर रहा है। पुलिस ने महिला को अभिरक्षा में लेकर कोर्ट में उसका बयान दर्ज कराकर उसके पति को थाने बुलाया, लेकिन उसने महिला को अपने साथ ले जाने से इनकार कर दिया।

बयान दर्ज कराने के बाद पुलिस ने उसके पति को थाने बुलाया गया, लेकिन उसने पुलिस के समक्ष महिला को अपनाने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने उसे मौसी के घर पर रखा है।

8 फरवरी को लापता हुई थी महिला

विदित हो कि महिला के लापता होने के बाद उसके पति ने आठ फरवरी को काजीमोहम्मदपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें वैशाली इलाके के एक युवक को नामजद कर पत्नी का कार से अपहरण करने का आरोप लगाया था।

आवेदन में महिला के पति ने कहा था कि वह किराये के मकान में मां-पत्नी व बच्चों के साथ रहते है। आठ फरवरी की सुबह वह ड्यूटी पर चले गए। शाम में सात बजे वापस लौटे तो पत्नी घर में नहीं थी। मां से पूछने पर पता चला कि एक कार में आए युवक ने उसकी पत्नी को उसमें बैठाकर ले गए। घर में पत्नी की डायरी में आरोपित का तीन मोबाइल नंबर मिला। उस पर कॉल करने पर उसके साथ पत्नी का भी नंबर स्विच ऑफ बताया।

Search

Archives