Home » आंध्र प्रदेश से ताजमहल देखने आई पर्यटक की मौत, शिल्पग्राम में अचानक बिगड़ी थी तबीयत
उत्तर प्रदेश

आंध्र प्रदेश से ताजमहल देखने आई पर्यटक की मौत, शिल्पग्राम में अचानक बिगड़ी थी तबीयत

आगरा। ताजमहल देखने आईं आंध्र प्रदेश की 59 वर्षीय लिंगाला पुण्यवथी की अचानक तबीयत खराब होने से शिल्पग्राम में बेहोश हो गई थीं। भीषण गर्मी से ताजमहल देखने आए सैलानियों की इससे पहले भी तबीयत बिगड़ी थी। दो लोगों की मौत इससे पहले हो चुकी है। आशंका है कि वे भी हीटस्ट्रोक के कारण खत्म हुए थे। पर्यटन पुलिस ने महिला को एसएन मेडिकल कॉलेज में भिजवाया। चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पर्यटन पुलिस द्वारा पंचायतनामा की कार्रवाई की जा रही है।

Search

Archives