कानपुर/अकबरपुर। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कार में छिपाकर ले जा रहे अवैध 98 किलोग्राम चांदी के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।
दरअसल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति द्वारा कार में अवैध रूप से भारी मात्रा में चांदी ले जाया जा रहा है। सूचना पर थाना अकबरपुर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए बुधवार की रात्रि छापामारी कर कानपुर की तरफ जा रही एक टाटा पंच गाड़ी को जांच के लिए रोका। कार में अवैध रूप से ले जा रहे 98 किलोग्राम चांदी अनुमानित कीमत 70 लाख रुपए सहित एक व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नितिन निवासी पंचमुखी हनुमान मंदिर नौबस्ता कानपुर का बताया। आरोपी ने यह भी बताया कि वह चांदी को फुटकर में बिक्री करता है तथा उपर्युक्त चांदी को लेकर वह उरई से कानपुर लेकर जा रहा था। कोई वैध दस्तावेज नहीं होने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
बता दें अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर आलोक सिंह के कुशल मार्गदर्शन में अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व खुलासे हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम मंे लगातार कार्रवाई की जा रही है।







