Home » छात्रा को Kiss करते पकड़ाया टीचर, एक्सट्रा क्लास में आशिकी, बोला- मेरी बहन जैसी है
उत्तर प्रदेश

छात्रा को Kiss करते पकड़ाया टीचर, एक्सट्रा क्लास में आशिकी, बोला- मेरी बहन जैसी है

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्थित कंप्यूटर सेंटर में टीचर छात्रा को किस करते हुए पकड़ा गया। छात्रा के भाई और उसके साथ आए युवकों ने कंप्यूटर लैब में ही शिक्षक को 2-3 थप्पड़ मारे। लड़की के भाई का आरोप है कि एक्स्ट्रा क्लास के बहाने कंप्यूटर टीचर ने छात्रा को रोक लिया था और उसके साथ गलत हरकत की। टीचर की हरकत का वीडियो भी वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में टीचर छात्रा को किस करते हुए देखा जा सकता है।

आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया टीचर

जानकारी के अनुसार, गोरखपुर जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर सोमहिया स्थित एक कंप्यूटर सेंटर है। जहां एक घटना हुई। घटना के बाद एक वीडियो गुरुवार को सामने आया। भाई ने सेंटर पर शिक्षक को अपने बहन के साथ पकड़ा। आपत्तिजनक हरकत करते हुए आरोपी टीचर जब पकड़ा गया तो आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वह छात्रा को अपनी बहन मानता है। उसे वे राखी बांधती है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच कर रही है।

पकड़े जाने पर बोला- मेरी बहन जैसी है

बताया जा रहा है कि सोमहिया में एक कंप्यूटर सेंटर है, जहां करीब 40 लड़के-लड़कियां कंप्यूटर सीखते हैं। छात्रा का भाई कुछ साथियों के साथ वहां पहुंच गया। भाई ने शिक्षक से पूछा कि क्लास खत्म होने के बाद वह छात्रा के साथ कमरे में क्या कर रहा है। इस पर शिक्षक ने कहा, ये मेरी बहन है। रक्षाबंधन पर मुझे राखी भी बांधी थी। आज अतिरिक्त पढ़ाई के लिए रुकी थी। इसके बाद युवक ने शिक्षक को 2-3 थप्पड़ मारे और गाली-गलौज की। युवकों ने शिक्षक को कोचिंग सेंटर बंद करने की चेतावनी भी दी।

शिकायत के बाद आरोपी टीचर हिरासत में

युवकों ने कहा कि दोबारा इस तरह की घटना सामने आने पर शिक्षक को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। वे यह भी कहते रहे कि पूरी घटना उनके मोबाइल में रिकॉर्ड हो चुकी है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों ने मामले की जांच कराने और कोचिंग सेंटर में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। साथ ही थाने में शिकायत दर्ज कराई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

इस संबंध में सीओ कैंपियरगंज अनुराग सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो में थाना कैम्पियरगंज क्षेत्रान्तर्गत स्थित एक कोचिंग सेंटर का है। कोचिंग सेंटर का अध्यापक एक छात्रा के साथ अशोभनीय हरकत करते दिखाई दे रहा है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए स्थानीय पुलिस ने संबंधित अध्यापक जगदीश चौरसिया को पुलिस हिरासत में लिया गया है।