Home » लुटेरी दुल्हन: पति को बताया जीजा, पहुंची अदालत, दो साल तक झांसे में रहा पुलिस का सिपाही
उत्तर प्रदेश

लुटेरी दुल्हन: पति को बताया जीजा, पहुंची अदालत, दो साल तक झांसे में रहा पुलिस का सिपाही

कानपुर। आयकर अधिकारी बनकर सिपाही को ठगने वाली जालसाज सविता देवी उर्फ शिवांगी सिसोदिया ने जेल जाने के पहले सिपाही को फंसाने के लिए पूरी तैयारी कर ली थी। उसने सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए अदालत में याचिका दायर की है, जिसमें उसने अपने पति को जीजा बताते हुए उसे फंसाने का आरोप लगाया है। उधर अदालत ने सविता को अभी केवल आठ दिनों की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा है। नजीराबाद पुलिस ने रविवार को लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार किया था।

दरअसल में फजलगंज थाने में तैनात झांसी के पूंछ गांव निवासी सिपाही जितेन्द्र गौतम की जान पहचान शिवांगी सिसौदिया नाम की युवती से हुई थी, जिसने खुद को बलिया निवासी और आयकर विभाग में एसआई पद पर चंडीगढ़ में तैनात बताया था। इसके बाद शादी का झांसा देकर उसने स्कार्पियो खरीदने की बात कहकर सिपाही से 6.21 लाख रुपये ऐंठ लिए थे। इसके अलावा भी करीब दो लाख रुपये उसने सिपाही से ठग लिए।

शादी के बाद दोनों एकता अपार्टमेंट, रंजीतनगर में रह रहे थे। कुछ समय पहले सिपाही ने पत्नी को आपत्तिजनक हालत में सोनू निवासी लोहारी के साथ पकड़ा तो सामने आया कि शिवांगी असल में सविता है, जो कि झांसी के नूनार गांव की रहने वाली है। उसकी शादी बृजेन्द्र निवासी ग्राम दुर्गापुर जिला झांसी से हुई थी, जिससे उसके एक लड़का व एक लड़की है।

अवैध संबंधों की जानकारी होने पर सिपाही को दी धमकी

अवैध संबंधों की जानकारी होने पर सविता ने सिपाही को धमकी दी थी कि अगर उसने विरोध किया ते वह उसे फंसा देगी। सोमवार को सामने आया कि सविता ने सिपाही के खिलाफ अदालत में 156-3 के तहत मुकदमा दर्ज कराए जाने के लिए आवेदन किया है।
खास बात यह है कि इस आवेदन में उसने पति बृजेंद्र को अपना जीजा बताया है और यह भी इंकार किया है कि बृजेंद्र के दोनों बच्चे उसकी संतान हैं। सिपाही सोमवार को डीसीपी सेंट्रल प्रमोद कुमार से मिला और उन्हें अपने खिलाफ अदालत से 156-3 के तहत मुकदमा दर्ज कराए जाने की कोशिशों की जानकारी दी।

शादी में फोटोग्राफर बनकर शामिल हुआ था  सोनू

डीसीपी से पूछताछ में सिपाही ने बताया कि जिस सोनू को उन्होंने अपने घर में पकड़ा, उसे सविता अपना भाई बता रही थी, लेकिन पड़ताल के बाद सामने आया कि सोनू उनकी शादी में फोटोग्राफर बनकर शामिल हुआ था। उसका जालौन में स्टूडियो है। सोनू ने किराए पर आए रिश्तेदारों को शादी के एल्बम में शामिल नहीं किया। यहां तक कि परिवार का नाम लिखकर देने के बाद भी नहीं जोड़ी। अब उन्हें समझ में आया कि सोनू ने आखिर ऐसा क्यों किया था। सिपाही जितेन्द्र गौतम से शादी करने से पहले सविता ने सोनू के नाम एक प्लाट खरीदा था।

Search

Archives