Home » शादीशुदा युवक ने विधवा हिंदू महिला से की कोर्ट मैरिज, हत्या कर गन्ने के खेत में दफनाया शव
उत्तर प्रदेश

शादीशुदा युवक ने विधवा हिंदू महिला से की कोर्ट मैरिज, हत्या कर गन्ने के खेत में दफनाया शव

10 जुलाई को वंदना भोजपुर इकराम से मिलने आई थी। बस स्टैण्ड से उसे लेकर इकराम स्कूटर से डेढ़ घंटे तक घुमाता रहा। इस बीच दोनों ने शराब भी पी। पास ही गूंगानगला गांव स्थित गन्ने के खेत में ले जाकर वंदना की उसी के दुपट्टे से गला घोटकर हत्या कर दी। शव को वहीं गड्ढा खोदकर उसमें दफनाकर चला आया।

भोजपुर (मुरादाबाद)। हिंदू विधवा से तीन साल पहले कोर्ट मैरिज करने वाला इकराम अब उसकी जान का दुश्मन बन गया। उसने गला दबाकर महिला की हत्या कर दी और शव गन्ने के खेत में दबा दिया। इस बीच उसने पुलिस को भी गुमराह किया। शुक्रवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर घटना का राजफाश कर दिया है। उसने पुलिस को बताया कि वह परेशान हो गया था, इसलिए वंदना की हत्या कर दी। इधर, महिला के स्वजन ने उधार के पांच लाख रुपये मांगने पर हत्या करने का आरोप लगाया है। मझोला क्षेत्र के विष्णु नगर ढक्का गांव की वंदना के पति की कुछ साल पहले मृत्यु हो गई थी। उसके तीन बच्चों में एक बेटी की शादी हो चुकी है।

पुलिस के मुताबिक वंदना का भोजपुर के इकराम से प्रेम प्रसंग हो गया। दोनों ने तीन साल पहले कोर्ट मैरिज कर ली थी। हालांकि इकराम भी विवाहित है। दोनों अक्सर मिलते थे। कुछ दिनों में दोनों में विवाद होने लगा। 10 जुलाई को वंदना भोजपुर इकराम से मिलने आई थी। बस स्टैण्ड से उसे लेकर इकराम स्कूटर से डेढ़ घंटे तक घुमाता रहा। इस बीच दोनों ने शराब भी पी। पास ही गूंगानगला गांव के गन्ने के खेत में ले जाकर वंदना की उसी के दुपट्टे से गला घोटकर हत्या कर दी। शव को वहीं गड्ढा खोदकर दफनाकर चला आया। महिला के स्वजन खोजते हुए भोजपुर आए। पुलिस ने इकराम को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की, लेकिन उसने कह दिया, वंदना आई थी। उससे मिलकर बस से चली गई। दोबारा शक होने पर पुलिस ने फिर कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने घटना करना स्वीकार कर दिया। उसने पुलिस को बताया कि दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी, लेकिन, अब उससे वह परेशान रहने लगा। अक्सर वंदना से किसी न किसी बात को लेकर विवाद रहता था। मैं उसे नहीं मारता तो वह मुझे मरवा देती। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर शव भी बरामद कर लिया है। महिला के बेटे की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। एसपी देहात संदीप कुमार मीना और सीओ ठाकुर द्वारा राजेश कुमार ने भी घटनास्थल का जायजा लिया।
इधर, वंदना की मां अर्चना देवी ने बताया दो दिन पहले भोजपुर थाना प्रभारी से मिलकर इकराम के खिलाफ तहरीर दी थी। उसका बेटी के घर काफी दिनों से आना-जाना था। दोनों का आपस में रुपयों का लेनदेन भी रहता था। इकराम को बेटी ने पांच लाख रुपये ब्याज के रूप में दे रखे थे। जिन्हें वह वापस नहीं कर रहा था। उसने सोमवार को फोन करके रुपए वापस करने की बात कहकर बेटी को भोजपुर बुलाया था। उन्होंने मझोला थाने में भी इस बारे में तहरीर दी थी। भोजपुर के थाना प्रभारी अमरनाथ बर्मा ने बताया कि इकराम को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मानवता शर्मसार, पुलिस ने जेसीबी से निकलवाया शव

वंदना हत्याकांड का राजफाश करने वाली भोजपुर पुलिस ने उसका शव निकालने में मानवता को शर्मसार कर दिया। जेसीबी से शव को निकलवाया गया। इसके बाद खेत से बाहर भी उसे जेसीबी से लटकाकर ही लाया गया। इसका वीडियो भी प्रसारित हो रहा है। जेसीबी के आसपास पुलिस कर्मी भी नजर आ रहे हैं।

Search

Archives