Home » विवाहिता ने तीन युवकों पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया केस
उत्तर प्रदेश

विवाहिता ने तीन युवकों पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया केस

सैदपुर (गाजीपुर)। गाजीपुर के सैदपुर थाना क्षेत्र के भीमापार स्थित एक गांव में रहने वाली विवाहिता ने थाने में तहरीर देकर सामूहिक दुष्कर्म व मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने उसकी तहरीर के आधार पर एक नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। कोतवाल योगेंद्र सिंह ने कहा कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

गाजीपुर के सैदपुर थाना क्षेत्र के भीमापार स्थित एक गांव में रहने वाली विवाहिता ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह गाजीपुर से अपने गांव जा रही थी। इसके लिए वो सैदपुर आई और फिर यहां से टेंपो पकड़कर अपने गांव जा रही थी। इस बीच रास्ते में सुनसान स्थान पर उसके ही गांव निवासी युवक ने अपने दो साथियों के साथ टेम्पो को जबरदस्ती रोक लिया और फिर उसे खींचकर झाड़ियों में ले जाकर तीनों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।

विरोध किया तो सिर पर किया वार, जान से मारने की दी धमकी

महिला ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर बदमाशों ने उसके सिर पर भी वार किया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इसके बाद पीड़िता ने किसी तरह से स्वजन व पुलिस को सूचना दी।