Home » महाकुंभ में फिर आगजनी : कई पंडाल जलकर खाक, जनहानि नहीं
उत्तर प्रदेश

महाकुंभ में फिर आगजनी : कई पंडाल जलकर खाक, जनहानि नहीं

प्रयागराज।  एक बार फिर महाकुंभ में आग लग गई। महाकुंभ के सेक्टर 22 छतनाग झूंसी में बने टेंट सिटी में आग लगी। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। जब तक लोग कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। टेंट सिटी के दर्जन भर से अधिक टेंट जलकर राख हो गए। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई। सूचना पाकर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।