Home » कोर्ट में बुर्का पहनकर आई हिंदू महिला, मच गई खलबली, डीएम को बताई पूरी हकीकत
उत्तर प्रदेश

कोर्ट में बुर्का पहनकर आई हिंदू महिला, मच गई खलबली, डीएम को बताई पूरी हकीकत

बुलंदशहर। दबंगों के डर से एक हिंदू महिला बुर्का पहनकर नायब तहसीलदार की कोर्ट में पहुंची। उसने दूसरे पक्ष पर कर्मचारियों से साठगांठ किए जाने का आरोप लगाया। वहीं, पीड़ित महिला की ओर से डीएम को लिखे पत्र में ससुराल पक्ष के लोगों पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी जमीन पर कुछ लोग अवैध निर्माण कार्य एवं कब्जा कर रहे हैं।

डीएम चन्द्रप्रकाश सिंह ने पीड़ित महिला के साथ अन्याय नहीं होने देने की बात कही है। सुनीता शुक्रवार को दबंगों के डर से अपनी पहचान छुपाने के लिए शिकारपुर स्थित नायब तहसीलदार की कोर्ट में बुर्का पहनकर पहुंची। उसका कहना है कि कोर्ट में इसका एक जमीनी विवाद चल रहा है। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोग उसकी जमीन पर अवैध कब्जा कर रहे हैं। वह मुकदमे की पैरवी करने आती है तो उसके साथ मारपीट करते हैं। नायब तहसीलदार न्यायालय द्वारा अंतिम आदेश तक निर्माण कार्य व क्रय-विक्रय रोकने का आदेश कर दिया गया है, जिसका परवाना भी जारी किया जा चुका है। परंतु तहसील कर्मचारी आदेश को खतौनी में नहीं चढ़ा रहे। महिला के अधिवक्ता मूल कुमार गौड़ ने कहा कि महिला दबंगों के डर से बुर्का पहनकर गई थी। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, सीओ शिकारपुर को जांच के निर्देश दिए हैं। जो भी दोषी होगा उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Search

Archives