Home » एसी कोच में मिले भारी भरकम ट्रॉली बैग, मालिक नहीं, जीआरपी ने खोलकर देखा तो उड़े होश
उत्तर प्रदेश

एसी कोच में मिले भारी भरकम ट्रॉली बैग, मालिक नहीं, जीआरपी ने खोलकर देखा तो उड़े होश

इटावा। इटावा जीआरपी ने मगध एक्सप्रेस से 54 बोतल ब्रांडेड अंग्रेजी शराब बरामद की जिसकी कीमत लगभग एक लाख रुपये है। तस्कर जो बिहार में शराब बेचने की फिराक में थे, जो मौके से फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। बिहार में शराब पर प्रतिबंध और आगामी चुनाव के कारण तस्करी की जा रही थी। पकड़ी गई शराब की कीमत लगभग एक लाख रुपए बताई गई है। शराब की बोतलें नई अटैची और बैग में भरकर रखी गई थी।

प्रभारी निरीक्षक जीआरपी दिनेश प्रकाश शर्मा ने बताया कि मंगलवार रात जंक्शन पर संदिग्ध व्यक्ति एवं सामान की चेकिंग को लेकर अभियान चलाया जा रहा था। तभी टीम को ट्रेन के जरिए दिल्ली से बिहार तस्करी कर शराब ले जाने की सूचना मिली।

इस पर सघनता से रात्रि में ट्रेनों में स्टेशन के साथ ट्रेनों में चेकिंग शुरु की गई। मंगलवार रात्रि करीब दो बजे जंक्शन पर पहुंची गाड़ी संख्या 20802 डाउन मगध एक्सप्रेस के एसी फर्स्ट कोच नंबर एचए-1 में चेकिंग के दौरान तीन ट्राली बैग के साथ एक हैंड बैग भी संदिग्ध रखे मिले, जिसके संबंध में ट्रेन में सवार यात्रियों से पूछताछ की गई तो किसी ने उसके मालिक के संबंध में नहीं बताया।

टीम ने तीनों ट्राली बैग एवं दो हैंड बैग को कब्जे में लेकर उनकी तलाशी ली तो उसमें अंग्रेजी ब्रांडेड शराब की जानी वाकर और रेड लेवल महंगी अंग्रेजी शराब की कुल 54 बोतलें बरामद हुई, जिसे जब्त कर आबकारी अधिनियम में अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर शराब सीज किया गया।

Search

Archives