Home » शादीशुदा युवती पर ऐसा चढ़ा इश्क का रंग कि जेवर और रुपये लेकर प्रेमी के साथ भागी
उत्तर प्रदेश

शादीशुदा युवती पर ऐसा चढ़ा इश्क का रंग कि जेवर और रुपये लेकर प्रेमी के साथ भागी

आगरा। जेवर लेकर प्रेमी संग गई पत्नी तो पति ने पुलिस में अपहरण का केस दर्ज कराया है। पुलिस महिला की तलाश में लगी है। पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़ित पति ने गहने और रुपये लेकर भागने का भी आरोप लगाया है।

छत्ता क्षेत्र के नई आबादी के रहने वाले युवक का आरोप है कि सदर के गली समाधि का रहने वाला सुरेश उनकी पत्नी को बहलाकर साथ ले गया है। पत्नी जाते समय 250 ग्राम चांदी और पांच हजार रुपये की नकदी लेकर गई है। थाना छत्ता पुलिस ने आरोपित पर अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। दोनों की तलाश की जा रही है।

Search