Home » चड्डी गैंग का तमंचे के साथ वीडियो वायरल, पुलिस कर रही जांच, सामने आई चौंकाने वाली बात
उत्तर प्रदेश

चड्डी गैंग का तमंचे के साथ वीडियो वायरल, पुलिस कर रही जांच, सामने आई चौंकाने वाली बात

गोरखपुर। गुलरिहा थाना क्षेत्र में छह से सात तमंचे के साथ दो युवकों का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि वह महाकाल ग्रुप के सदस्य हैं, लेकिन उन्होंने अब ग्रुप का नाम बदलकर चड्डी गैंग रख लिया है। दोनों युवक अपने घर से फरार हैं। इस मामले में जंगल डुमरी नंबर दो की सुमन चौहान ने तहरीर भी दी है।

सुमन चौहान ने बताया है कि एक दिन शाम को महाकाल ग्रुप का एक युवक उसके घर के रास्ते जा रहा था। अंधेरा होने की वजह से जब उसने टार्च जलाया तो वह नाराज हो गया। इसके बाद वह तमंचा निकालकर लहराते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। युवक का इंटरनेट मीडिया पर पहले से तमंचा लहराते हुए वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो युवक दिख रहे हैं। इसमें से एक युवक ने पांच और एक युवक दो तमंचा खोसे हुए है। एक युवक बारी-बारी से एक तमंचे को निकालकर उसे खोलकर चेक कर रहा है। वीडियो की जांच करते हुए पुलिस ने दोनों युवकों की पहचान कर उसके घर पहुंची तो पता चला कि दोनों घर से फरार हैं। पता चला कि उनके ग्रुप का नाम चड्डी गैंग है। ये पहले महाकाल ग्रुप से जुड़े थे।

सीओ गोरखनाथ योगेंद्र सिंह ने बताया कि इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित वीडियो की जांच कर युवकों की पहचान कर ली गई है। घर जाकर पूछताछ की गई। दोनों फरार हैं। उनके लोकेशन के आधार पर पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।